3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP प्रमुख मायावती ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, अखिलेश यादव ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मायावती ने ट्वीट कर जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम पर तंज कसा है। उन्होंने भारत में लुप्त हो गए चीता की पुनर्स्थापना को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ ट्वीट पर कैरिकेचर लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Sep 17, 2022

mayawati_congratulates_pm_modi_on_his_birthday_akhilesh_yadav_took_taunt.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना।" वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम पर तंज कसा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में लुप्त हो गए चीता की पुनर्स्थापना को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ ट्वीट पर कैरिकेचर लगाया है। इसके अलावा उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर लोगों को बधाई दी है।

ट्वीट करते हुए शेयर किया कैरिकेचर

बता दें कि अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी लेकिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता लाने पर तंज जरूर सा है। उन्होंने एक ट्वीट पर कैरिकेचर लगाया है, जिसमें एक गाय की व्यथा को दर्शाया गया है। उसमें लिखा है कि अगले जनम मुझे चीता कीजो। दरअसल पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में ले जाकर छोड़ेंगे। जिसे लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

सीएम योगी ने दी बधाई

वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी ने पीएम मोदी को को बधाई देते हुए कहा कि 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' के लिए राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Story Loader