12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्शन में मायावती, पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से किया बाहर

बसपा चीफ मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नकुल दुबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से निष्कासित किया गया है। हालांकि इस मामले में नकुल दुबे ने कहा है कि उन्हें भी निष्कासन की जानकारी मिली है लेकिन वह इसपर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Apr 17, 2022

-6260388333045788697_121.jpg

बसपा पुमुख मायावती अपने पुराने तेवर में वापसी कर चुकी हैं। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। वहीं नकुल दुबे ने कहा है कि उन्हें भी निष्कासन की जानकारी मिली है लेकिन वह इसपर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। बता दें कि नकुल दुबे की गिनती पार्टी में बड़े ब्राह्मण चेहरे में होती थी।

मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी

मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि नकुल दुबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा, 'श्री नकुल दुबे (लखनऊ) बीएसपी पूर्व मंत्री को, पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण, इनको बीएसपी से निष्कासित कर दिया गया है।'

भाजपा या सपा में शामिल होने की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक, नकुल दुबे को को विधानसभा चुनाव में गलत फीडबैक देने के चलते पार्टी से बाहर किया गया है। वहीं नकुल दुबे से जुड़े लोगों का कहना है कि वो एक-दो दिन में अपने समाज के साथ बैठक कर आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। कयास ये भी हैं कि बसपा से निष्कासित होने के बाद नकुल भाजपा या समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ महोना विधानसभा सीट से शुरू किया था सफर

गौरतलब है कि नकुल दुबे का राजनीतिक सफर वर्ष 2007 से शुरू हुआ था। वह पहली बार लखनऊ महोना विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मायावती सरकार में नगर विकास मंत्री बने थे। इसके बाद से पार्टी में मिली हर जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव बख्शी का तालाब (महोना) विधानसभा सीट और वर्ष 2019 सीतापुर लोकसभा का चुनाव लड़ा था।