
Mayawati Reacted on BSP MP Ritesh Pandey
Mayawati Reacted On MP Ritesh Pandey: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमों मायावती को बड़ा झटका लगा है। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से बसपा सांसद रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) ने मायावती को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लंबे समय से उन्हें न पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही नेतृत्व के स्तर से कोई संवाद किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि पार्टी को अब उनकी आवश्यकता नहीं है। इसलिए इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं, मायावती ने सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराजगी जताई है।
मायावती (Mayawati) ने रविवार को सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बीएसपी (BSP) राजनीतिक दल के साथ ही परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मिशन को समर्पित मूवमेन्ट भी है जिस कारण इस पार्टी की नीति व कार्यशैली देश की पूंजीवादी पार्टियों से अलग है, जिसे ध्यान में रखकर ही चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार भी उतारती है।
अब बीएसपी (BSP) के सांसदों को इस कसौटी पर खरा उतरने के साथ ही स्वंय जांचना है कि क्या उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का सही ध्यान रखा? क्या अपने क्षेत्र में पूरा समय दिया? साथ ही, क्या उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित में समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों का सही से पालन किया है?
ऐसे में अधिकतर लोकसभा सांसदों का टिकट दिया जाना क्या संभव, खासकर तब जब वे स्वंय अपने स्वार्थ में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं व निगेटिव चर्चा में हैं। मीडिया द्वारा यह सब कुछ जानने के बावजूद इसे पार्टी की कमजोरी के रूप में प्रचारित करना अनुचित। बीएसपी का पार्टी हित सर्वोपरि।
Updated on:
25 Feb 2024 12:11 pm
Published on:
25 Feb 2024 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
