10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पेशाबकांड पर मायावती ने शिवराज को घेरा, बोली- “जितनी भी निंदा की जाए कम, सरकार भी संलिप्त”

एमपी में आदिवासी युवक पर बीजेपी नेता द्वारा पेशाब करने वाले मामले पर मायावती ने शिवराज सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह घटना अति- शर्मनाक है, जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jul 05, 2023

mayawati.jpg

मायावती ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद।

मध्य प्रदेश के सीधी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक गरीब और बेसहारा शख्स के ऊपर पेशाब करते हुए सिगरेट फूंक रहा है। आरोपी का नाम प्रवेश शुक्ला है, जो बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी कार्यकर्ता को बुरा- भला कहते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं, अब इस पर बीएसपी चीफ मायावती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

सरकार की संलिप्तता को साबित करता है: मायावती
मायावती ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक, जिस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद।"

दूसरे ट्वीट में बीएसपी चीफ ने कहा, "मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा इस सम्बंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए नहीं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसी घटनायें सभी को शर्मसार करती हैं।"

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में बारिश बनी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत 6 की मौत

अपराधियों की कोई जाति, धर्म और पार्टी नहीं होती: शिवराज
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात को इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा, ''हम इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा देंगे ताकि दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जा सके। हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।” यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी बीजेपी से है, चौहान ने कहा, ''अपराधियों की कोई जाति, धर्म और पार्टी नहीं होती। अपराधी तो अपराधी ही होता है. उसे बख्शा नहीं जाएगा.’’

हालांकि, खबर आ रही है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया था।
यह भी पढ़ें: राजभर के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जिनसें मिलते हों, उनसे कह दो कि ले जाएं