
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने ईद के मौके पर मुस्लिम कार्ड खेला है। गुरुवार को मथुरा में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनाया अच्छी बात है, लेकिन जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा साथ खड़ी होगी।
उन्होंने कहा, "मुस्लिम समाज ने सपा को एकतरफा वोट दिया, लेकिन अब उन पर अत्याचार हो रहा है। सपाई मुंह नहीं खोल रहे हैं। सपा अपनी लाल टोपी अपने पास रखें। इस बार सपा की साइकिल का टायर अलग और सीट अलग है।"
उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "नौकरी के नाम पर भाजपा ने युवाओं को भटकाया और कटोरा थमाया है। अब बदले में उन्हें कटोरा देंगे। ये सरकार खुद को बुलडोजर सरकार कहती है। किसी का घर बुलडोजर से उखाड़ोगे तो क्या अच्छी बात होगी।"
आकाश आनंद ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कहा कि जब 60 साल तक सत्ता में थे, तब कहां थे। जब भाजपा वीपी सिंह की सरकार गिरा रही थी, तब कांग्रेस के मुंह से आवाज नहीं निकली। जब बाबा साहब को भारत रत्न देने की मांग उठी, तब कांग्रेसी कहां थे। कांग्रेस अपना हाथ दिखाकर लोगों को मुर्ख बना रही है।
Updated on:
12 Apr 2024 12:48 pm
Published on:
12 Apr 2024 12:43 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
