11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: बसपा ने जारी लोकसभा उम्मीदवारों की 4वीं सूची, निरहुआ के सामने होंगे भीम राजभर, देंखे पूरी लिस्ट

BSP Candidates List: बसपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। आजमगढ़ से पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट मिला है। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा के धर्मेंद्र यादव के सामने बसपा के भीम राजभर चुनावी मैदान में होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Apr 12, 2024

Lok Sabha Election 2024 BSP releases 4th list of Lok Sabha candidates Bhim Rajbhar contest aganist Nirahua and dharmendra yadav

BSP Candidates List

BSP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उम्मीदवारों की 4वीं सूची जारी कर दी है। इसमें 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। आजमगढ़ से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पाण्डेय, बस्ती से दया शंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है।

इससे पहले बसपा ने 12 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। पहली सूची में 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं तो वहीं दूसरी सूची में करीब 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बसपा अब 46 सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। 46 प्रत्याशियों में 10 मुस्लिम समाज के उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, हिन्दुओं के पलायन के मुद्दे पर कैराना और सहारनपुर साधेंगे सीएम योगी