
आकाश आनंद की शादी आज यानी रविवार को गुरुग्राम के एंबिएंस डॉट रिसोर्ट में होगा। मायावती की बहू प्रज्ञा मेहंदी लगवाते नजर आ रही है। प्रज्ञा के आस-पास मेहमानों की भीड़ लगी हुई है। रिसॉर्ट के स्टेज को बहुत ही अच्छे से सजाया गया है।
विदेशों से मंगवाए गए हैं फूल
मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी में दूसरे दल के नेताओं को नहीं बुलाया गया है। केवल परिवारिक लोग और बसपा के पदाधिकारी शादी में शामिल होंगे। फूलों को न सिर्फ देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी मंगाए गए हैं।
हाथी का स्टेच्यू लगाया गया है
दूल्हा-दुल्हन के बैठने के लिए विशेष तरीके से स्टेज बनाया गया है। हाथी का स्टेच्यू भी लगाया गया है। मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की शादी पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा से तय हुई है। 28 मार्च को नोएडा में रिसेप्शन होगा.
Published on:
26 Mar 2023 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
