4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में गुंडों का राज, भाजपा ने सरकार को छोड़ा बेलगामः मायावती

मायावती ने भाजपा और सपा से कहा कि सपा सरकार में जो भी फैसले लिए जा रहे हैं उनकी बसपा सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी। प्रदेश की जनता को बीजेपी और सपा से सावधान रहना है। बीजेपी ने यूपी सरकार को बेलगाम छोड़ रखा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

balram singh

Jun 14, 2016

mayawati

mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को सपा और भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडों का राज है। यूपी सरकार ने जनता का जीना हराम कर दिया है। वहीं भाजपा ने भी सपा सरकार को बेलगाम छोड़ रखा है।

मायावती ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा और सपा से कहा कि सपा सरकार में जो भी फैसले लिए जा रहे हैं उनकी बसपा सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी। प्रदेश की जनता को बीजेपी और सपा से सावधान रहना है। बीजेपी ने यूपी सरकार को बेलगाम छोड़ रखा है।

मायावती ने कहा कि मेरी सरकार ने अनेकों जांच कराई और जनता को न्याय दिया। मुलायम सरकार के समय मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष की हमने जांच कराई थी लेकिन कोर्ट में मामला विचाराधीन है। अब बसपा की सरकार बनी तो हम सपा सरकार के फैसलों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया ने कैराना मामले को विफल किया और दंगा कराने से बचाया।