
केजीएमयू के प्रवक्ता ने दी जानकारी
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एमबीबीएस प्रथम साल की छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लगातार तीसरे दिन भी छात्रा की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। छात्रा अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
कमरे में लगा ली थी फांसी
गाजियाबाद निवासी छात्रा केजीएमयू के यूजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। बुधवार दोपहर क्लास के बाद सभी छात्राएं मेस में खाना खाने जा रही थी। तभी यह सीधे हॉस्टल चली गई। इसी बीच दूसरी छात्रा के पास इसके पिता का फोन आया। उन्होंने छात्रा द्वारा फोन न उठाने की बात कही। दूसरी छात्रा ने कमरे पर जाकर बात कराने की बात कही। दरवाजा भीतर से बंद था। उसने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो दंग रह गई। छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगा रखी थी।
केजीएमयू के प्रवक्ता ने दी जानकारी
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह बताया कि छात्रा की हालत में सुधार नहीं है। हालत गंभीर बनी हुई है। वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गुर्दे भी कम ठीक है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
Published on:
04 Nov 2023 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
