8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैश्य समाज सड़कों पर करेगा संघर्ष: सुधीर हलवासिया

17 दिसम्बर की रैली के लिए निकाला बाईक जूलूस, सड़क से संसद तक होगी आवाज बुलन्द

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 16, 2023

Vaishya Samaj 2024

Vaishya Samaj 2024

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यालय हलवासिया कोर्ट से सैकड़ों मोटरसाईकिल सवारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया के नेतृत्व में दो पहिया वाहन रैली निकाली गई, जो हजरतगंज, जीपीओ. विधान सभा मार्ग, हुसैनगंज, चारबाग, नाका बासमण्डी, लाटूश रोड, गणेशगंज, कैसरबाग, लालबाग होते हुए हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट पर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की वैश्य समाज के सभी उपवर्ग जब एक होकर वटवृक्ष का निर्माण करते हैं तो सभी शाखाओं की शक्ति से निकला हुआ बल किसी को भी चुनौती देने के लिए तैयार रहता है, वैश्य समाज अब सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को तैयार है। हमारे अधिकारों का ख्याल सरकारों को रखना होगा।

यह भी पढ़े : Action: फिसड्डी साबित होने वाले मंडल और जिले के आलाधिकारियों पर गिरेगी गाज, जाने निर्देश

उत्तर प्रदेश में हम छह करोड़ की आबादी में निवास करते हैं हमारी आबादी के अनुरूप हमें सभी क्षेत्रों में अवसर मिलना चाहिए। उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलों में एक सांसद, प्रत्येक जनपदों में एक विधायक हमारे समाज से होना चाहिए।

यह भी पढ़े : Video: महिला के घर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, देखिए फिर क्या हुआ

17 दिसम्बर 2023 रविवार को चारबाग रेलवे स्टेडियम में वैश्य समाज के चौरसिया, महाजन, भारद्वाज वैश्य, चैसेनी, चतुश्रेणी, पालीवाल, माहेश्वरी, जायसवाल, ऊमर, माथुर, दोसर, विजयवर्गीय, मोदनवाल, माहौर अयोध्यावासी, महावर, कानू, पटवा, सन्मानी, गहोई, शिवहरे, बरनवाल, बाथम, कायस्थ, जैन, केसरवानी, अग्रवाल, ओमर, खंडेलवाल, कसौधन कान्यकुब्ज भुर्जी, बारहसेनी, कांस्यकार, खत्री, रौनियार, अंगयार, पुरवार, स्वर्णकार, रस्तोगी, राजवंशी, पोरवाल, वार्ष्णेय, साहू, मधेशिया, ओनाय, गुलहरे, अग्रहरि, यज्ञसैनी उपवर्गो का संयुक्त और केन्द्रीय संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सभी उपवर्गों की मांग व समस्याओं के प्रति सजग है और उनके लिए संघर्ष करने को तैयार है।