19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े काम की है मेंथा की खेती, कमा सकते हैं एक लाख का मुनाफा, इन जिलों में मुख्य रूप होता से उत्पादन

Mentha Oil Mentha Peppermint Farming - भारत मेंथा (Mentha) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। नकदी फसलों में शुमार मेंथा यानी कि पिपरमेंट की खेती (Peppermint Farming) की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। वर्तमान समय में इसकी खेती सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हो रही है। सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान, लखनऊ इसकी खेती को बढ़ावा देने लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

2 min read
Google source verification
Mentha Oil Mentha Peppermint Farming

Mentha Oil Mentha Peppermint Farming

लखनऊ. Mentha Oil Mentha Peppermint Farming. भारत मेंथा (Mentha) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। नकदी फसलों में शुमार मेंथा यानी कि पिपरमेंट की खेती (Peppermint Farming) की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। वर्तमान समय में इसकी खेती सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हो रही है। सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान, लखनऊ इसकी खेती को बढ़ावा देने लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संस्थान ने मेंथा मित्र ऐप से जुड़ा एक ऐप बनाया है इस खेती से जुड़े हर सवाल का जवाब किसानों को एक क्लिक में देता है। मेंथा ऑयल से तैयार क्रिस्टल के निर्यात में बाराबंकी जिले की गिनती प्रदेश की प्रमुख मंडियों में है। मेंथा की खेती रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

यूपी के इन जिलों में मुख्य रूप से उत्पादन

मेंथा का उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर दवाओं में किया जाता है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से यूपी के बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, बदायूं, बरेली सबसे बड़े मेंथा जिले में होता है। इसके अलावा दूसरे राज्य गुजरात, पंजाब आदि में भी मेंथा की खेती होती है। अच्छी कमाई होने की संभावना के कारण मेंथा का रकबा हर साल बढ़ रहा। केंद्र और राज्य सरकारें इसकी खेती को बढ़ावा दे रही हैं।

मेंथा ऐप पर विभिन्न जानकारी

मेंथा मित्र ऐप पर विभिन्न जानकारियां हासिल हो सकती हैं। फसल बोने से पहले किसानों को अक्सर किस्मों के चयन को लेकर दुविधा बनी रहती है। मेंथा मित्र ऐप की मदद से किसानों की यह परेशानी दूर हो सकती है। ऐप में मेंथा की लगभग सभी किस्मों का नाम तो दिया ही है, उसके बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारी भी दी गई है। ऐप में मेंथा की लगभग 11 किस्मों के बारे में जानकारी दी गई है। दूसरी फसलों की तरह मेंथा में भी कीट और रोग लग जाते हैं जो फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐप में मेथा को कीटों से बचाने की भी जानकारी दी गई है। ऐप में वीडियो गैलेरी भी जहां आपको मेंथा की खेती से जुड़े वीडियो मिल जाएंगे। इसके अलावा समय-समय पर वैज्ञानिक सलाह भी दी जाती है।

दो भाषाओं में है ऐप

यह ऐप दो भाषाओं में दिया गया है। यह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। गूगल प्ले स्टोर में मेंथा मित्र या मेंथा मित्र लिखने पर आसान से ये ऐप मिल जाएगा। डाउनलोड करने के बाद आप अपनी पसंसदीदा भाषा का चुनाव कर मेंथा की खेती के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

आय बढ़ाने में मददगार है मेंथा

किसान एक एकड़ में फसल उपजाकर लगभग एक लाख रुपये तक मुनाफा कमा सकते हैं। यह उनकी आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। यह खेती ज्यादातर उन इलाकों में आसानी से हो सकती है, जहां पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Mentha Oil Rate Mentha Oil Price : आज 920 रुपए प्रति किलो है Mint Oil Price, जल्द बढ़ सकते हैं मेंथा ऑयल के दाम

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, एक क्लिक में देखें अपने शहर में आज के भाव