
प्रतिकात्मक फोटो
Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली थी। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं आगामी दोनों में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, बागपत, मेरठ, मोदीनगर में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि आज सुबह से ही राजधानी में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें तो , राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
10 अप्रैल तक गर्मी बढने के आसार
जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह में उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में 10 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने की संभावना हैं।आगामी दिनों में धीरे-धीरे पारा और बढ़ेगा। इस बीच मंगलवार यानी 4 अप्रैल को अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Published on:
05 Apr 2023 04:04 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
