
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अखिलेश यादव के बयान पर दिया जवाब
लखनऊ , उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के मुखिया के गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश के मुंगेरीलाल के हसीन सपने की लोकोक्ति चरितार्थ होती जान पड़ती है। पहले वे मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्ण हर कार्य को अपना बता रहे थे। (Ganga Expressway)अब वे अपने कपोल कल्पना और दिवास्वप्नों में अपनी बुआ को सम्मिलित कर रहें है। गंगा एक्सप्रेस वे मुख्यमंत्री योगी की दूरदृष्टि का परिणाम है। इस कार्य का श्रेय केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को जाता है। आज अखिलेश यादव की सोच के ऊपर तरस आ रहा है।
(Ganga Expressway) सतीश महाना यह भी कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बारे में अखिलेश यादव का जो बयान है. वह बिल्कुल बचकाना है। अखिलेश यादव किस गंगा एक्सप्रेस-वे की बात कर रहें, वह समझ के परे है। उनकों बताना चाहिए कि मायावती जी ने कौन से गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। (Ganga Expressway) वह कहां था उसका एलायमेंट कहा हुआ। एक्सप्रेस-वे के जमीन का आवंटन कहां हुआ था। फण्ड कब आवंटित हुआ था। इनकों इस बारे में कुछ पता नहीं है। अखिलेश यादव गलत बयान देकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। इस तरीके का बयान देकर अखिलेश यादव अपनी विफलता का परिचय देने में लगे है।
(Ganga Expressway) अखिलेश यादव जिस गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में बात कर रहे हैं, उनको बताना चाहिए कि इन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उस एक्सप्रेस-वे के लिए क्या काम किया है। (Ganga Expressway) अब जनता गुमराह होने वाली नहीं है। वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनायेगी।
Published on:
18 Dec 2021 03:25 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
