5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

सैयद अमजद हुसैन के मामले पर बोले ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

कैबिनेट ने विधानसभा और विधान परिषद के सत्रावसान को भी मंजूरी दी है।

Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Sep 03, 2019

लखनऊ, राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सूचना जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक सैयद अमजद हुसैन को डिमोट करने का निर्णय भी कैबिनेट में लिया गया है। सैयद अमजद हुसैन के खिलाफ सात बिंदुओं पर जांच चल रही थी। ये जांच वित्तीय अनियमितता के संबंध में थी। लोकसेवा आयोग से कोई सहमति न मिलने पर कैबिनेट ने उनको पदावनत करने का निर्णय लिया है। अब उनको 7600 रुपये ग्रेड पे की बजाय 5400 ग्रेड पे पर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग की कमेटी के अध्यक्ष सुरेश खन्ना बनाये गए हैं। इसमें नगर विकास पंचायती राज ग्राम विकास के मंत्री सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। मंत्री भूपेंद्र चौधरी, आशुतोष टंडन, मोती सिंह सदस्य हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने विधानसभा और विधान परिषद के सत्रावसान को भी मंजूरी दी है।