लखनऊ

MLC उपचुनाव: सपा प्रत्याशियों ने वोट के लिए भाजपा नेताओं को लिखा खत, बोले- अंतर आत्मा की आवाज पर दें वोट

MLC उपचुनाव: सपा नेताओं ने विधान परिषद उपचुनाव में योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के कई मंत्रियों को पत्र लिख कर समर्थन मांगा हैं।

2 min read
May 25, 2023
सपा प्रत्याशी दांए रामकरन निर्मल बांए रामजतन राजभर

विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। सपा प्रत्याशियों के लिखे पत्र में उन्होंने भाजपा पर पिछड़ों और दलितों को दबाने और उनका विकास न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सपा नेताओं ने योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के कई मंत्रियों को पत्र लिखा है। दोनों प्रत्याशियों ने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं को भी पत्र लिखकर वोट मांगा है।

सभी विधायकों को सपा समर्थन करना चाहिए
सपा की तरफ से विधान परिषद के उपचुनाव में उतरे रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेताओं को पत्र लिखा है। अपने लिखे पत्र में दोनों प्रत्याशियों ने कहा है कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए काम करती है और उनको बढ़ावा देती है। इसलिए सभी विधानसभा के विधायकों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव में समर्थन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP News: पत्नी ने भाईयों के साथ मिलकर पति को बेल्ट से पिटा, सिपाही पति बोला निकाह की रात से ही…

भाजपा की सामाजिक नीति में भारी खोट है
दोनों ने केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री अनिल राजभर, दिनेश खटीक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, अपना दल (सोनेलाल) के आशीष पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखा है। दोनों प्रत्याशियों ने अपील में लिखा है कि भाजपा की सामाजिक नीति में भारी खोट है। इसलिए आप लोग अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर वोट दें।

भाजपा में गरीबों दलितों के लिए कोई स्थान नहीं
दोनों प्रत्याशियों ने अपने लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि भाजपा में गरीबों दलितों के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा हमेशा सामाजिक न्याय की विरोधी रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण की विरोधी है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता सामाजिक न्याय के लिए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, इस चुनाव में सपा प्रत्याशियों ने सरकार के उन मंत्रियों को भी पत्र लिखा है जो विधानसभा के सदस्य नहीं है।

Published on:
25 May 2023 06:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर