22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 51 जिलों में झमाझम बारिश के साथ इस दिन होगी यूपी में एंट्री

Monsoon Alert: मई का महीना खत्म हो गया है, लेकिन पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का दौर जारी है। अब जून में मानसून का दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी में मानसून के प्रवेश को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Jun 01, 2023

Monsoon Alert in UP

Monsoon Alert in UP

Monsoon Alert: मई का महीना खत्म हो रहा है लेकिन पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का दौर जारी है। अब जून में मानसून का दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी में मानसून के प्रवेश को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। खरीफ की फसल की बुआई का समय आ चुका है। अब मानसून की बारिश का किसानों को इंतजार है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 मई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हुआ था। दस दिन तक एक जगह पर अटकने की बाद 30 मई को मानसून आगे बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। दो से तीन दिन में कोमोरिन क्षेत्र, मालदीव, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल के कुछ हिस्सों को क्रॉस करते हुए मानसून यूपी की ओर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: राजा टोडरमल के बसाए ये अनोखे गांव कागजों में बरकरार, यहां घर एक भी नहीं, जानें इनकी कहानी

अलनीनो डाल सकता है मानसून की बारिश में खलल
मौसम विभाग यानी IMD की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल जून महीने में मानसून में बारिश कम हो सकती है। अलनीनो का प्रभाव मानसून पर असर डाल सकता है और 90 प्रतिशत संभावना है कि अलनीनो का असर होने से बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है। 1951 में अलनीनो के प्रभाव से 60 प्रतिशत तक बारिश कम दर्ज की गई थी, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य भी दर्ज की गई थी। अलनीनो मानसून को प्रभावित करने वाला बड़ा कारक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जुलाई में अलनीनो की वजह से गर्मी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून केरल में कुछ देरी से चार जून दस्तक दे सकता है। वैसे तो सामान्य तौर पर मानसून एक जून के लगभग देश में दस्तक देता है। इस बार चार जून की आसपास देश में मानसून की एंट्री हो सकती है। ऐसा पहले भी हुआ है, जब मानसून दो चार दिन की देरी या पहले देश में दस्तक दी है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान नगरी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने यूपी में झमाझम बारिश के साथ मानसून के आने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: कल आ रहा है प्रचंड चक्रवात, यूपी में 4 जून तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

इन जिलों के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट
बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी समेत वेस्ट यूपी के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम छपरौला, बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, सियाना, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।