लखनऊ

UP Weather: यूपी के 35 ज‍िलों में जोरदार बारिश का IMD Alert, खतरे पर 46 शहर और 505 गाव

Today Weather Update: UP में मानसून एक बार फिर मेहरबान है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए नया जारी किया है। जिसमे प्रदेश के 35 जिलों में जोरदार बारिश का IMD Orange Alert है। 20 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

2 min read
Aug 19, 2023

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर मेहरबान होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किए गए ताजा अलर्ट में बताया है कि 8 जिलों में भीषण बारिश के साथ 20 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली और इसके आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटों तक भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।

UP Rain Alert : मौसम व‍िभाग ने आज और कल इन जिलों में जारी की है चेतावनी
शनिवार और रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।






IMD Weather Report: 19 अगस्त को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सोनभद्र में 48.8 मिलीमीटर, वाराणसी में 24.4 मिलीमीटर समेत कानपुर, हरदोई, गोरखपुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, उरई, झांसी, आगरा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान आगरा में 38.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

Today Temperature: अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम पर ही दर्ज हुआ। वही प्रदेश में न्यूनतम तापमान बाराबंकी में 24.02 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बरसात होने के आसार हैं। प्रदेश भर में कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Today Weather Update: शनिवार को सुबह हुई बार‍िश के बाद दिनभर तेज धूप से उमस बढ़ गई प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्य बरसात भी दर्ज हुई मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों और बुंदेलखंड क्षेत्र में गरज और चमक के साथ हल्की संबंध में बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।


Published on:
19 Aug 2023 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर