21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Weather Rain: लखनऊ के आसपास जिलों में बादलों का डाला डेरा, बढ़ी उमस, बारिश का इन्तजार

UP Monsoon Alert: लखनऊ मंडल के आसपास के जिलों में भी अभी भी गर्मी, उमस से राहत नहीं है। सुबह से चलती हवा भी अभी बंद है। भीषण गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। सभी को मासून का इन्तजार है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 20, 2023

Lucknow Weather Update

Lucknow Weather Update

Lucknow Monsoon: लखनऊ में उमस और प्रचंड गर्मी से सब हाल बेहाल रविवार शाम के बदले मौसम ने दी थोड़ी सी राहत, लेकिन बढ़ा दी उमस। मौसम विभाग के अनुसार आज गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। 19 जून की शाम को बदले मौसम ने राहत तो दी लेकिन नमी पाकर गर्मी और कहर बरसा रही है। जून के आखिरी 10 दिनों में मानसून और बारिश दोनो के आने की उम्मीद मौसम विभाग जाता रहा है।

UP Monsoon आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

. आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

. आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चली।

मानसून हुआ कमजोर , 27 जून तक बारिश की उम्मीद

. जून के पहले 15 दिन भारत में सूखे जैसे हालात रहे तथा मानसून कमजोर बना रहा। समुद्री तूफान बिपरजोय गुजरात और राजस्थान में भारी से भारी बारिश दी। अब तूफान कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में उसके बाद निम्न दबाव के रूप में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा।

. अब बारिश की गतिविधियां मध्यप्रदेश में बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी मानसून जल्दी आगे बढ़ेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून 23 जून तक पहुंच सकता है। 20 या 27 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों सहित मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों को कवर कर लेगा। 27 जून से बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान और गुजरात में एक बार फिर बढ़ेगी।

. अगले 24 घंटों के दौरान इसके लगभग पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और इसके और कमजोर होने की संभावना है।