
लखनऊ. धनतेरस पर शहर के बाजारों में लखनवाइट्स ने जमकर शॉपिंग की। सोना-चांदी, कार, मोटर साइकिल से लेकर फर्नीचर और बर्तन की दुकानों व शो-रूम पर ग्राहकों की भीड़ रात तक बनी रही। बाजारों में ग्राहकों की मौजूदगी ने नोटबंदी और जीएसटी के बाद सुस्त पड़े कारोबारी माहौल में उत्साह भर दिया। धनतेरस के पर्व पर लखनवाइट्स ने 1600 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसमें 1.71 करोड़ की रेंजरोवर कार और 70 लाख रुपये का डायमंड सेट भी शामिल है।
राजधानी के हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, भूतनाथ, इंदिरानगर, मुंशी पुलिया, पत्रकारपुरम, बुद्ध बाजार, नख्खास और ठाकुरगंज आदि बाजार रात भर गुलजार रहे। इन बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की मौजूदगी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
3 क्विंटल सोने और 20 क्विंटल चांदी के गहने खरीदे
राजधानी में धनतेरस के पर्व पर 1600 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी हुई। बाजारों में खूब सोने-चांदी की बिक्री हुई। मंगलवार को धनतेरस पर लखनवाइट्स ने तीन क्विंटल सोने के गहने खरीदे, जिसमें 50 किलो सोने के ब्रांडेड गहने शामिल हैं। धनतेरस पर लखनवाइट्स ने 20 क्विंटल चांदी के गहने भी खरीदे।
70 लाख का डायमंड हार खरीदा
धनतेरस पर 70 लाख का हार बिकना खासी चर्चा में रहा। हजरतगंज स्थित एक ब्रांडेड कंपनी के शोरूम से जैसे ही कस्टमर ने 70 लाख रुपए की कीमत का डायमंड हार खरीदा, राजधानी में चर्चा का विषय बन गया। इससे पहले गोमतीनगर में एक कस्टमर ने 45 लाख रुपए की कीमत का डायमंड हार खरीदकर अपने घर ले गया। चौक बाजार में भी आलमबाग निवासी ग्राहक ने 27 लाख 50 हजार की कीमत वाला डायमंड हार खरीदा।
1.71 करोड़ की रेंजरोवर कार भी बिकी
धनतेरस पर लखनऊ में एक करोड़ से अधिक कीमत (1.21 करोड़) की तीन बीएमडब्ल्यू कारें बिकीं। इसके अलावा महंगी कारों में 5 रेंजरोवर, 8 जगुआर , 22 मर्सिडीज और 40 स्कोडा की कारों की बिक्री हुई। धनतेरस पर लखनऊ में कुल 4500 कारों की बिकी हुई, जिनमें 2400 मारुति की कारें ग्राहकों को खासी पसंद आईं। धनतेरस पर हुंडई की 500 कारें बिकीं, जिनमें क्रेटा की बहुत डिमांड रही।
9 लाख ही हार्ले डेविडसन को भी मिले खरीदार
धनतेरस पर लखनऊ में 1 लाख 10 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। मोटर साइकिल से लेकर स्कूटी के शोरूम पर कस्टमर्स की भीड़ उमड़ी रही। राजधानी में सबसे महंगी (9 लाख) बाइक हार्ले डेविडसन की भी बिक्री हुई।
Published on:
18 Oct 2017 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
