
इस साल मदर्स डे 14 मई को मनाया जाएगा।
मदर्स डे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में 1908 में मनाया गया था। जब एना जार्विस ने अपनी मां एन रीव्स जार्विस की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने 19वीं शताब्दी में स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिए मदर्स-डे वर्क क्लबों का आयोजन किया था। एना जार्विस अपनी मां और सभी माताओं का सम्मान करना चाहती थीं और उन्होंने मदर्स डे को नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाने के लिए एक अभियान शुरू किया।
मई में रविवार को ही क्यों मनाते हैं मदर्स डे?
अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 1914 में मम्मियों को सम्मानित करने के लिए नेशनल हॉलीडे के रूप में मई में दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने के पेपर पर साइन किया। उसके बाद ये दिन कुछ समय में पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया। इसके साथ ही यह अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा।
मदर्स डे की लोकप्रियता
आज मदर्स डे दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में मनाया जाता है। यह माओं और उनके लिए प्यार, आभार जताने का दिन है। लोग अक्सर अपनी मम्मियों को आज के दिन गिफ्ट, कार्ड और फूल देते हैं।
तो आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से मदर्स डे सेलिब्रेट कर मां को स्पेशल फील करा सकते हैं...
पिकनिक
मदर्स डे के दिन वीकऑफ होता है। ऐसे में आप एक परफेक्ट मदर्स डे सेलिब्रेशन प्लान कर सकते हैं। इस खास मौके पर आप अपनी मां और परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। ऐसे में आप पिकनिक के जरिए मां और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
मां की पसंद की मूवी प्लान करें
रविवार होने की वजह से मदर्स डे के दिन छुट्टी होती है। ऐसे में आप इस मौके का सही इस्तेमाल करते हुए अपनी मां के साथ मूवी प्लान कर सकते हैं। आप उनके साथ सिनेमा हॉल जाकर मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो, घर पर ही उनकी पसंद की कोई मूवी उनके साथ देख सकते हैं।
फ्रेम और म्यूजिक सेट
अगर आप मदर्स डे पर अपनी मां को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उन्हें फ्रेम या म्यूजिक सेट गिफ्ट कर सकते हैं। मां के साथ जुड़ी आपकी खट्टी-मीठी यादों से सजा फ्रेम उनके इस दिन को और भी खास बना देगा। वहीं, म्यूजिक सेट के जरिए आप उनको उनके पसंदीदा गानों का कलेक्शन दे सकते हैं।
हाथ से बना गिफ्ट
अगर आप मदर्स डे पर अपनी मां कोई यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो बाजार से कुछ खरीदने की बजाय घर पर भी उनके लिए कुछ बना सकते हैं।
Updated on:
08 May 2023 05:13 pm
Published on:
08 May 2023 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
