
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एमपी में आदिवासियों के साथ खाना खाया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के सिंगरों गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया। सिंगरों आदिवासियों का गांव है। अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत भूख लगी थी। इन लोगों ने बड़े भाव के साथ खाना खिलाया। अखिलेश यादव जमीन पर बैठकर कढ़ी, चावल, रोटी और बैगन का भरता खाया।
अखिलेश यादव ने बताया खाना बहुत टेस्टी था
अखिलेश यादव पत्रकारों से बात करते हुए कहा एमपी में आदिवासी, दलित और महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। अखिलेश ने कहा कि वह एक आदिवासी परिवार से मिलने आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत जोर से भूख लगी थी। आदिवासियों बहनों ने प्यार से जो खिलाया खा लिया। खाना बहुत टेस्टी थी।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "एमपी में सभी वर्ग के लोग दुखी हैं। मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी के लोग साथ हैं।” एमपी के खजुराहो में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार की ओर इशारा करते हुए कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। अगर सबसे बड़ा प्लांट है तो गरीबों को बिजली क्यों नहीं मिल रही है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात की। मैं जानता ये यानी बीजेपी सरकार यूपी में किसानों को कीमत नहीं दे पाए और यहां भी आय दोगुनी नहीं कर पाए। भाजपा ने बड़े उद्योगपतियों को लाइसेंस देकर गेहूं खरीदवा दिया।”
Published on:
29 Sept 2023 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
