21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: यूपी के वो MP-MLA, जिनकी हवेली से चलती है राजनीति

यूपी के ऐसे राजघराने, जिन्होंने राजशाही से देश-प्रदेश की राजनीति में कदम रखा। ये लोग लोकसभा से लेकर विधानसभा तक पहुंचे, लेकिन आज भी राजनीति में उनके पुराने ठाठ-बाट के सिक्के बुलंद है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Mar 14, 2023

mpmla.jpg

भारत के आजाद होने के बाद देश में लोकतंत्र आ गया और रियासतें खत्म हो गईं। लेकिन आज भी कुछ ऐसे राजघराने हैं, जिनकी राजनीति जारी है। हवेली के दरबार से निकलकर विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे राजघराने के बारे में बताएंगे, जो महल से निकलकर MP-MLA बने... यानी जिनके पिता और दादा नवाब और राजा-महाराजा थे। ये वो लोग हैं, जो आज भी यूपी के सियासत के राजा-रानी और नवाब साहब कहे जाते हैं। इनके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इनके पास कितनी संपत्ति हैं।

इन लोगों की लिस्ट में पहला नाम है - नवाब काजिम अली खान
रामपुर के नवाब खानदान के वारिस नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां स्वार सीट से विधायक रहे चुके हैं। वह आजम खान के विरोधियों में से एक हैं। नवाब ने चुनाव आयोग में दाखि‍ल अपने एफिडेविट में अपनी कुल संपत्ति 2 अरब 96 करोड़ बताया था। इसमें से 2 अरब 94 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली हुई है।

लिस्ट में जुड़ा दूसरा नाम है रानी पक्षालिका सिंह

चंबल की भदावर रियासत के राजा अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह आगरा की बाह विधानसभा से 2017 में MLA बनी थीं। इन्होंने अपने हलफनामे में अपने पास 132 हथियार होने की जानकारी दी थी। संपत्ति की बात करें तो इनके पास 58 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

तीसरा नाम है जय प्रताप सिंह
सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से विधायक जय प्रताप सिंह फिलहाल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह बांसी राजपरिवार से संबंध रखते हैं। इनके पास कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए की है।

लिस्ट में शामिल चौथा नाम है कीर्तिवर्धन सिंह
मनकापुर स्टेट राजा आनंद सिंह के बाद उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह भी गोंडा से सांसद रह चुके हैं। क्षेत्र में बृजभूषण शरण सिंह से राजनीतिक दुश्मनी है। इनके पास कुल 25 करोड़ की संपत्ति है।

पांचवां नाम है राजा अजय सिंह
बरगदीकोट रियासत के राजा अजय सिंह उर्फ लल्ला भैया गोंडा के करनैलगंज सीट से कई बार विधायक चुने गए हैं। इनकी संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपए की है।

छठा नाम है राजकुमारी रत्ना सिंह
प्रतापगढ़ के कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह कई बार लोकसभा सांसद चुनी जा चुकी हैं। इनकी कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपए की है।

सातवां नाम है रतनजीत प्रताप नारायण सिंह
कुशीनगर के पडरौना के राजा रतनजीत प्रताप नारायण सिंह, जिन्हें RPN सिंह के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल,वे भारतीय जनता पार्टी में हैं। इनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपए की है।

आठवां नाम है रेवती रमण सिंह
प्रयागराज की बरांव रियासत के राजा कुंवर रेवती रमण सिंह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। वह कई बार सांसद रहे। उनके बेटे उज्जवल रमण भी करछना से विधायक रह चुके हैं। इनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ रुपए की है।

लिस्ट में शामिल नौवां नाम है रानी गरिमा सिंह का
अमेठी राजघराने की गरिमा सिंह 2017 में बीजेपी से विधायक चुनी गई थीं। वह संजय सिंह की पहली पत्नी हैं। इनके पास कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपए की है।

दसवां नाम है अमेठी के राजा संजय सिंह का
अमेठी घराने के राजा डॉक्टर संजय सिंह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से राजनीति में हैं। वह मंत्री और सांसद रहे। इनके पास कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए की है।

ग्यारहवां नाम, जो लिस्ट में शामिल है, वो हैं विश्वनाथ प्रताप सिंह
यूपी के सीएम और फिर देश के पीएम की कुर्सी तक पहुंचने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह प्रयागराज की मांडा रियासत से ताल्लुक रखते थे।

बारहवां और अंतिम नाम है राजा भैया का
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक चुने जाते रहे हैं। राजा भैया भदरी राजघराने के उत्तराधिकारी हैं। इनकी कुल संपत्ति 23 करोड़ रुपए की है।

राजनेताओं की संपत्ति का ये डाटा myneta.com से लिया गया है।