18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदित्य ने लिए राजलक्ष्मी के संग सात फेरे, देखें Photos

दूल्हे आदित्य जहां शेरवानी पहनकर काफी जंच रहे हैं। वहीं, भाभी डिंपल यादव, राजलक्ष्मी ने उनको काजल लगाया।

2 min read
Google source verification

image

Sujeet Verma

Mar 10, 2016

mulayam

mulayam

इटावा. सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में शादी का जश्न चल रहा है। मुलायम के भतीजे और शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव ने राजलक्ष्मी के संग सात फेरे ले लिया। इस शादी को लेकर सैफई में उत्सव का माहौल है। दूल्हे आदित्य जहां शेरवानी पहनकर काफी जंच रहे हैं। वहीं, नई नवेली दुल्हन राजलक्ष्मी के चेहरे पर भी खुशी की मुस्कान साफ दिख रही थी।

यादव परिवार की इस हाईप्रोफाइल शादी में शरीक होने के लिए कई वीवीआईपी हस्तियां सैफई पहुंची हैं। इनमें जया बच्चन, राजीव शुक्ला, अमर सिंह, लालू यादव सहित कई सम्मानित लोग शामिल हुए हैं। इसके अलावा सीएम अखिलेश यादव, सहित यूपी सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और कई आला अफसर भी सैफई पहुंचे हैं। सैफई दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।







aditya yadav

aditya yadav


aditya yadav

aditya