
Mulayam parivar
पत्रिका इन्डेप्थ स्टोरी
महेंद्र प्रताप सिंह.
लखनऊ. नेताओं की संपत्ति के खुलासे का सीजन चल रहा है। चुनाव लड़ रहे नेता नामांकन पत्र भरते समय अपनी-अपनी संपत्ति का खुलासा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मैनपुरी से चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा भरा। उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया। कुल 16.52 करोड़ की संपत्ति के मालिक मुलायम अपने बेटे अखिलेश के कर्जदार हैं। वहीं फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे शिवपाल यादव ने जो हलफनाफा पेश किया है उसके मुताबिक वह अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव से भी गरीब हैं।
मुलायम ने खुलासा किया है कि उनके पास कुल 16.52 करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति है। उनकी पत्नी साधना यादव के पास 5 करोड़ 06 लाख 86 हजार 842 रुपये की संपत्ति है। इसमें साढ़े सात किलो सोना शामिल है। इसकी कीमत दो करोड़, 41 लाख रुपये है। मुलायम अपने बेटे अखिलेश के 2 करोड़ 13 लाख 80 हजार के कर्जदार हैं।
आवासीय भवन-
मुलायम के पास सैफई में पैतृक मकान और इटावा में बंगला है। इसकी कीमत छह करोड़ से अधिक है। साधना के पास लखनऊ में बंगला है इसकी कीमत 70 लाख, 94 हजार रुपये है।
पिछले पांच साल में घटी सम्पत्ति-
मुलायम की सम्पत्ति में वर्ष 2014 की तुलना में तीन करोड़ रुपये की गिरावट आयी है।
शिवपाल की संपत्ति पत्नी से कम-
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी सरला यादव से पीछे हैं। शिवपाल के पास दो करोड़ की संपत्ति है। जबकि वहीं उनकी सरला के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है। पत्नी सरला यादव अंकुर यादव पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर व अंकुर राइस मिल गौरापुरा, इटावा तथा बिंकी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लि.इटावा की सदस्य व निदेशक हैं। दो लाख 30 हजार का कर्ज शिवपाल और सरला पर आठ लाख से अधिक का ऋण है। शिवपाल के पास 2.19 लाख नकद, पत्नी पर 41 हजार की नकदी, परिवार में 8.31 लाख की नकदी है। एक करोड़ 30 लाख बैंक में व 26.97 लाख पत्नी सरला के बैंक एकाउंट में हैं। उनकी पत्नी के पास दस लाख से अधिक कीमत के गहनें हैं। जबकि,सात लाख मूल्य की पजेरो गाड़ी है। इसके पहले 2017 में शिवपाल ने जो घोषणा की तब उनके और उनकी पत्नी के पास 9 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति थी।
पिता से गरीब अखिलेश-
2012 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार अखिलेश की कुल संपत्ति 8.84 करोड़ रुपए थी। 2.98 लाख की नकदी और बैंक अकाउंट में 1.80 करोड़ था। 1.09 करोड़ जमा थे। 20 लाख रुपए की पजैरो कार थी और 60 लाख की ज्वैलरी थी। 78.58 लाख रुपए की खेती की जमीन और 3.60 लाख रुपए के नॉन एग्रीकल्चरर जमीन थी। 1.32 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग और 1.42 करोड़ रुपए का मकान था। 1.37 करोड़ का लोन भी इन पर था।
सबसे अमीर डिंपल-
2014 के हलफनामे के मुताबिक मुलायम परिवार में सबसे अमीर डिंपल यादव हैं। उनकी कुल संपत्ति 28.5 करोड़ थी। इसमें 4.21 लाख नगद, बैंक में 2.43 करोड़, 7.02 लाख के बांड, 1.46 करोड़ की पालिसी, 20.16 लाख की पजैरो गाड़ी, ज्वैलरी 60.91 लाख की और 12.90 लाख की जमीन थी। जबकि कमर्शियल बिल्डिंग 6.80 करोड़ की और मकान 6.89 करोड़ का था। इनके ऊपर 69.17 लाख का लोन और पर्सनल लोन 1.48 करोड़ था।
किसकी कितनी संपति-
राम गोपाल यादव-10.49 करोड़
धर्मेद्र यादव-2.00 करोड़
Updated on:
03 Apr 2019 10:51 am
Published on:
02 Apr 2019 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
