मुलायम सिंह यादव 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वो देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे। रक्षा मंत्री रहते हुए उनसे गांव की राजनीति छोड़ फाइव स्टार जिंदगी जीने पर सवाल हुआ था। जिसका उन्होंने जवाब दिया था।
मुलायम सिंह यादव का आज, 22 नवंबर को जन्मदिन है। बीते महीने 10 अक्टूबर को दुनिया छोड़ गए मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति में काफी बड़ा कद रखते थे। मुलायम सिंह से एक दफा फाइव स्टार होटल में जाने को लेकर सवाल हुआ था। जिसका उन्होंने जवाब भी दिया था।
1997 में दिया था मुलायम सिंह ने ये इंटरव्यू
मुलायम सिंह यादव जून 1996 से मार्च 1998 तक भारत के रक्षा मंत्री रहे थे। रक्षा मंत्री रहने के दौरान ही 1997 में उन्होंने टीवी पर आपकी अदालत कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उनका इंटरव्यू ले रहे रजत शर्मा ने कहा कि आपने फाइव स्टार लाइफ स्टाइल को अपना लिया है।
इंटरव्यू के दौरान रजत शर्मा ने मुलायम सिंह यादव की ओर सवाल उछाला- मुलायम सिंह जी आप एक टीचर थे। गांव से आए थे लेकिन अब आप फाइव स्टार के रंग में रंग गए हैं।
इस पर मुलायम सिंह ने जवाब दिया- देखिए, फाइव स्टार होटल की बात ये है कि 15 महीने हमें सरकार में हो गए। अब तक दो बार फाइव स्टार होटल में चाय पी है। दो बार शादी के लिए निमंत्रण मिला तो दो बार शादी में शामिल होने फाइव स्टार में गया। कुल 4 दफा फाइव स्टार में गया हूं।
यह भी पढ़ें-