
Bhai Dooj
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का तो पता नहीं, लेकिन उनके छोटी भाई व छोटे बेटे व बहू ने भैया दूज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार को पूरे दिन इस बात की चर्चा रही कि आखिर मुलायम सिंह यादव अपनी बहन से भैया दूज का टीक लगाने इटावा क्यों नहीं पहुंचे। आखिर हर वर्ष उनका पूरा परिवार भैया दूज के मौके पर इटावा में उनके बहनोई अजंट सिंह यादव के आवास पर इकट्ठा होता है।
बहरहाल बहरहाल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव वहां जरूर पहुंचे और बहन से टीका करा कर उनका आशीर्वाद लिया।
वहीं मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी मुंह बोली बहनों से व उनकी बहू अपर्णा यादव ने अपने भाई को टीका कर यह त्यौहार मनाया। निम्न देखें सभी तस्वीरें-
उक्त तस्वीर में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव अपने भाई अमन सिंह बिष्ट को टीका करती दिख रही हैं।
उक्त तस्वीर में प्रतीक यादव अपनी मुंह बोली बहन से टिका लगवाते नजर आ रहे हैं।
वहीं अपर्णा-प्रतीक की प्यारी सी बेटी ने भी अपने मुंह बोले भाई को टीका किया।
Published on:
09 Nov 2018 09:19 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
