30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के 5 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 लाख का माल बरामद

UP News: मुंबई पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। गिरोह मुंबई आता था, टोह लेता था और फिर घटनास्थल से भागने से पहले रात में चोरी करता था।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Aug 20, 2024

UP Crime, bombay crime, latest hindi news, latest news

UP News: मुंबई के बोरीवली पूर्व स्थित कस्तूरबा थाने की पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई में आकर रेकी करते थे और रात को चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाया करते थे।

कस्तूरबा थाना इलाके में 13 जुलाई को इस चोर गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी और सूत्रों की मदद से आरोपियों की जांच शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में आरोपी रिक्शे में जाते दिखाई दिए।

इनकी हुई गिरफ्तारी

कस्तूरबा पुलिस ने मोखाडा पुलिस की मदद से विक्रमगढ़ जवार मोखाडा से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास से 11 लाख 70 हजार रुपये का माल भी बरामद किया गया है। इन आरोपियों के नाम एजाज रमजानी अंसारी (38), आमिर सोहेल शमीम अहमद (28), सलमान तस्लीम नदाफ (28), शकील इनामुल हक (46) और शादाब अकबर हुसैन (25) है।

10 से भी ज्यादा चोरी के आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे मुंबई में रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इन पर शहर के अलग-अलग थानों में 10 से भी ज्यादा चोरी के मामलों में आरोप हैं।

यह भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा लाभ

पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटिल ने कहा कि कस्तूरबा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह मुंबई आता था, टोह लेता था और फिर घटनास्थल से भागने से पहले रात में चोरी करता था। आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल होने वाले हथियार और उपकरण भी बरामद किये गए हैं।

Story Loader