
आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और मुस्लिम धर्म गुरु कल्बे सादिक का इंतकाल, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
लखनऊ. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और शिया धर्म गुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार रात 10 लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती 17 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से लगातार उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी।
देते थे मोहब्बत का पैगाम
कल्बे सादिक लंबे समय से आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। वह लड़कियों और निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भीमिका निभाते थे। साथ ही यूनिटी कॉलेज और एरा मेडिकल कॉलेज के संरक्षक भी थे। सादिक को पूरी दुनिया में आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते शिया धर्म गुरु के रूप में जाना जाता था। वह विदेशों में मजलिस पढ़ने जाया करते थे और मोहब्बत का पैगाम देते थे।
निधन पर शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि शिया धर्मगुरु और इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब का लखनऊ में इंतकाल अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी चाहने वालों के प्रति गहन संवेदना!भावभीनी श्रद्धांजलि!
Published on:
25 Nov 2020 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
