
Mustard oil Rate Today (15thJanuary 2022) : देश में खुदरा महंगाई दर में हाल ही में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका सीधा प्रभाव उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों पर भी नजर आ रहा है। नए साल की शुरुआत में जहां सरसों के तेल में लगातार गिरावट हो रही थी। वहीं, एक बार फिर से तेल के दाम में आग लगने लगी है। देश में खुदरा महंगाई दर बढ़ने के बाद एक बार फिर से यूपी में सरसों के तेल का भाव भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। नए साल की 10 तारीख को जहां सरसों के तेल भाव न्यूनतम स्तर 152 रुपये तक जा पहुंचे थे। वहीं अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ सरसों का तेल अपने अधिकतम भाव के नजदीक पहुंचने लगा है। 15 जनवरी शनिवार को सरसों का तेल पूरे 15 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 167 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि पिछले वर्ष दिसंबर में सरसाें का तेल 175 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (15th January 2022) : उत्तर प्रदेश की तुलना में देशभर में सरसों का तेल 180 रुपये प्रति लीटर से करीब चल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार की बात करें तो सरसों का तेल करीब 15 रुपये सस्ता है। यूपी में सरसों के तेल रेट 167 रुपये प्रति लीटर हैं। उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि खुदरा दर में बढ़ोतरी और कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण इन दिनों तेल के दाम में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में सरसों के तेल भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वायदा बाजार में सरसों के तेल का औसतन रेट उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में काफी ऊपर-नीचे चल रहा है। 15 जनवरी शनिवार को सरसों का तेल 15 जनवरी को भी 14 जनवरी की तरह गोंडा जिले में 181.50 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 13 जनवरी को सरसों का तेल सर्वाधिक गाेंडा जिले में ही 181 रुपये पर था। वहीं 12 जनवरी को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 11 जनवरी को सरसों का तेल गोंडा में 181 रुपये, शाहजहांपुर में 10 जनवरी को 153 रुपये, कानपुर में 9 जनवरी को 180 रुपये प्रति लीटर, गाजियाबाद में 8 जनवरी को 171 रुपये और गाेंडा जिले में 7 जनवरी को 181 रुपये थे।
उत्तर प्रदेश के जिलों में सरसों का तेल न्यूनतम शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि पीलीभीत में 151 रुपये प्रति लीटर पर ही बंद हुआ था। वहीं, 13 जनवरी को मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर था तो एटा में 12 जनवरी को महज 135 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 11 जनवरी को एटा में ही 140 रुपये, 10 जनवरी को शाहजहांपुर में 152 रुपये, 9 और 8 जनवरी को कासगंज में 138 रुपये, कासगंज में 7 जनवरी को 140 रुपये और 6 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये था।
Published on:
15 Jan 2022 08:25 am
