21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निकाय चुनाव: हर तबके को मौका देगी BJP, पुराने प्रत्याशियों को दे सकती है झटका

नगर निकाय चुनाव 2022 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। BJP इस बार दावेदारों की ताकत और कमजोरियों का आकलन करने के बाद देगी टिकट।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Dec 17, 2022

bjp_3.jpg

UP नगर निकाय चुनाव में पिछली बार जीते हुए प्रत्याशियों को BJP इस बार मौका नहीं देगी। कमजोर उम्मीदवार को उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहती है। ऐसे में BJP नगर निगम, नगर पंचायत और नगरपालिका के अध्यक्षों का सर्वे करा रही है।

क्षेत्र में काम हुआ या नहीं जवाब तलाश करेगी टीम
सर्वे के आधार पर वर्तमान नगर निगम अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत परिषद अध्यक्ष और वार्डों के पार्षदों के दावों को परखा जाएगा। प्रत्याशियों के काम को लेकर जनताओं से कुछ सवाल पूछा जाएगा।
क्या जनता में उनके काम को लेकर नाराजगी है? क्या उनकी इमेज पसंद की जा रही है? क्या बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं में उन्हें लेकर कोई असंतोष है?

सर्वे में इसकी जवाब तलाशने की कोशिश की जाएगी। इस सर्वे में 5 साल में बने पिछड़े जाति और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा। BJP की शुरुआती सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कईमौजूदा महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों और नगर पंचायत अध्यक्षों को टिकट नहीं दिया जाएगा।

पुराने प्रत्याशियों से फीडबैक ले रही है
BJP संगठन ने विशेष टीम का गठन किया है। टीम से 18 दिसंबर तक सर्वे रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट नगर निगम मेयर, नगर अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों से फीडबैक ले रही है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही टिकट देने का फैसला होगा।

कमजोरियों का आकलन कर के देंगे टिकट
टिकट फाइनल करने के लिए BJP हर जिले में 13 सदस्यीय टीम बनाने का फैसला किया है। इस टीम में पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं, जो सभी दावेदारों की ताकत और कमजोरियों का आकलन करने के बाद टिकट देंगे।

पार्टी ने इस बार लगभग 1000 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का फैसला किया है। 17 नगर निगमों में पसमांदा समुदाय सम्मेलन आयोजित करने की भी तैयारी की।

आरक्षण को लेकर कोर्ट का फैसला मान्य होगा
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, “निकाय चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार है, उसके बाद भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। आरक्षण को लेकर कोर्ट का फैसला मान्य होगा। उम्मीदवारों के चयन के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है।”

“उम्मीदवार का चयन पार्टी की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। पार्टी लंबे समय से परिवारवाद के खिलाफ है। पार्टी किसी भी पदाधिकारी के परिवार के सदस्य को टिकट नहीं देगी। पार्टी हर तबके को मौका देगी और इसके लिए अभी से तैयारी चल रही है।”