
Lucknow News. प्रदेश में सफाई कर्मियों के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। अब प्रदेश सरकार सफाई न करवा कर उन्हें क्लर्क की नौकरी देगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कुल कुल 15000 कर्मचारियों का फ़ायदा होने वाला है।
उच्च शिक्षा प्राप्त सफाई कर्मियों को समूह 'ग' के पदों पर प्रमोट करने को लेकर स्थानीय नगर निदेशायल ने फिर से लिखा पढ़ी करनी शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में निदेशक ने सभी नगर आयुक्तों व अधिशाषी अधिकारीयों को 2001 में जारी शासनादेश के मुताबिक क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए निर्देश दिए हैं। अगर इसे मंजूरी मिल गई तो प्रदेश के 15000 सफाई कर्मचारियों की जबरदस्त लाभ मिलेगा।
बता दें की सफाई कर्मचारियों के प्रमोशन के बारें 2001 में योग्यता के मुताबिक काम की मांग को जायज मानते हुए तत्कालीन सरकार ने प्रमोशन देने का निर्णय लिया था जिसके लिए दिसंबर 2001 में शासनादेश भी जारी किया गया था लेकिन कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिला।
दिसंबर 2001 में जारी हुआ शासनादेश
दिसंबर 2001 में जारी शासनादेश के अनुसार हाईस्कूल या उसके समकक्ष की योग्यता रखने वाले उन Safai Karmi को प्रमोशन देने का प्रावधान है, जिन्होंने पांच साल तक का काम किया हो। शासन ने ऐसे कर्मचारियों के लिए समूह 'ग' लिपकी संवर्ग के 20 फ़ीसदी पदों पर प्रमोशन देने की व्यवस्था की थी। इसके अंतर्गत इंटर या उससे उच्च शिक्षा ग्रहण वाले कर्मचारियों के लिए भी 5 फ़ीसदी पदों पर प्रमोशन देने का कोटा तय है। इस प्रकार से निकायों में तृतीय श्रेणी के Clerk Grade के कुल 20 प्रतिशत पदों पर पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों को प्रमोशन देने की व्यवस्था है।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा धमाका, यूपी में इन सबको एक साथ मिलेगी सरकारी नौकरी!
तैयार हुई वरिष्ठता सूची (Safai Karmi Seniority List)
इसके बाद अक्टूबर 2014 में पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार की गई लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि, महामंत्री जगदीश प्रसाद व कोषाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने नगर विकास मंत्री से मिलकर रोष व्यक्त किया और नोटिस दी कि अगर 16 साल पूर्व जारी इस शासनादेश पर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश भर में Safai Karmachari आंदोलन शुरू कर देंगे।
Updated on:
06 Sept 2017 01:32 pm
Published on:
06 Sept 2017 11:18 am
