
PC: IANS
अपर्णा यादव ने कहा कि अगर रोहिणी घावरी या संबंधित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत आयोग को प्राप्त होती है, तो मामले की पुष्टि होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक रोहिणी की ओर से कोई शिकायत आयोग के पास नहीं पहुंची है।
आपको बता दें कि अपर्णा यादव इस समय राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अपर्णा यादव ने मामले पर बयान देते हुए कहा, "जब भी किसी व्यक्ति पर इस तरह के गंभीर आरोप लगते हैं, तो यह जांच का विषय होता है। हमारी प्राथमिकता है कि पहले शिकायत की पुष्टि हो और तथ्यों की जांच की जाए।
अपर्णा यादव ने आगे कहा, “अगर हमारे पास शिकायत आती है, तो मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करूंगी कि दोषी को सजा मिले। लेकिन, बिना जांच के किसी के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। आयोग ने इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन यदि शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।"
उन्होंने इस मामले को निष्पक्षता के साथ देखने की बात कही और बताया कि आयोग का दायित्व है कि वह दोनों पक्षों की बात सुने। अपर्णा यादव ने कहा, "आज के समय में हमें यह समझना होगा कि केवल एक पक्ष को सुनकर निर्णय नहीं लिया जा सकता। चाहे महिला हो या पुरुष, दोनों के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर जांच की जानी चाहिए। यदि कोई महिला प्रताड़ित हो रही है, तो यह गंभीर मामला है, लेकिन यह भी देखना होगा कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ है। दोनों पक्षों की बात को सुनकर ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है।"
उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने इस मामले में अपनी प्रारंभिक जांच की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस शिकायत सामने नहीं आई है। यदि कोई शिकायत दर्ज होती है, तो आयोग तुरंत इस पर कार्रवाई करेगा और मामले की तह तक जाएगा। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है।
सोर्स: IANS
Published on:
24 Jun 2025 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
