Exclusive: दरोगा शादी का झांसा देकर छात्रा का तीन सालों से कर रहा यौन शोषण, SSP बोलीं शादी करो या जाओ जेल

पीड़िता ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तो एसएसपी ने दरोगा को चेतावनी देते हुए कहा या तो छात्रा से शादी करो या फिर जेल जाओ।

2 min read
Jul 13, 2016
sexual harassment in uttar pradesh
लखनऊ. एक तरफ यूपी के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम दावे करते हैं वह महिलाओं के लिए कई योजनाएं भी चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश सरकार में बेलगाम पुलिस महिलाओं के सम्मान की धज्जियां उड़ा रही है। इसके चलते सरकार और पुलिस विभाग की लगातार किरकिरी हो रही है। अभी पिछले दिनों हरदोई कोतवाली के अंदर पुलिस ने चोर पर जमकर पट्टे बरसाकर पूरे थाने की खूब फजीहत कराई थी। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद शहर कोतवाली परिसर में एक दरोगा ने नंगे होकर अपने शरीर पर महिला से तेल की मालिश करवाई और महिला के पति से पैर दबवाये। दरोगा की इस करतूत के बाद उसे निलम्बित कर दिया गया। अभी बीते सोमवार को पीलीभीत में शौच के लिए गई युवती को एक सिपाही ने छेड़छाड़ की ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इस मामले को दो दिन ही बीते थे कि राजधानी के नगराम थाने में तैनात एक दरोगा ने फिर महकमें को शर्मसार कर दिया है।

इस दरोगा पर एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है पिछले तीन साल दरोगा उसका साथ यौन शोषण कर था है शादी की बात कहने पर टाल-मटोल कर रहा है। थक हार कर पीड़िता ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तो एसएसपी ने दरोगा को चेतावनी देते हुए कहा या तो छात्रा से शादी करो या फिर जेल जाओ। एसएसपी के इस फरमान से दरोगा खौफ के साये में आ गया है।

बाराबंकी जिले की रहने वाली 20 वर्षीय प्रतिमा सिंह (नाम काल्पनिक) ने एसएसपी मंजिल सैनी से बुधवार को शिकायत कर आरोप लगाया है कि वर्तमान समय में नगराम थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार पिछले तीन सालों उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। छात्रा ने बताया यह दरोगा तीन साल पहले गाजीपुर थाने में तैनात था तब से उसका इसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दगोगा ने कई बड़े सपने दिखाकर उसकी इज्जत लूटी।

जब पीड़िता ने शादी की बात की तो वह टालमटोल करता रहा। बर्दास्त से बाहर होने पर पीड़िता ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर आप बीती बताई। एसएसपी ने दरोगा को फटकार लगाते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि छात्रा से या तो शादी करो या जेल जाने की तैयारी कर लो। एसएसपी के तेवर देख अब दरोगा संकट में पड़ गया है वह अब अपने घरवालों से भी घबरा रहा है।

Published on:
13 Jul 2016 08:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर