4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागरिक एकता पार्टी ने भव्य रूप से मनाया ‘मिसाइल मैनÓ का जन्मदिवस, पार्टी का थीम सांग लांच

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान पुरुष

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Oct 15, 2018

apj abdul kalam

Nagrik Ekta Party APJ Kalam birth day celebrated, party song launched

लखनऊ। गन्ना संस्थान में सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यहां नागरिक एकता पार्टी का सांग रिलीज किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह दिन खास इसलिए भी था कि यहां कार्यक्रम में भव्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस मनाया गया।

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान पुरुष
कार्यक्रम में नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान पुरुष थे। एक विलक्षण व्यक्तित्व हमेशा के लिए अलविदा कह गया। भारत की 'अग्निÓ मिसाइल को उड़ान देने वाले मशहूर वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम नहीं रहे। शिलॉन्ग आईआईएम में लेक्चर देते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर कुछ नहीं कर सके। 83 वर्ष के कलाम साथ छोड़ चुके थे। उन्होंने हमेशा युवा वर्ग से लेकर सभी को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। अपने बचपन के दिनों में अखबार बेचकर अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन करने वाले डॉ. कलाम पूरे देश के लिए प्रेरणा श्रोत थे। उनकी कही हर एक बातों पर गौर करके जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।

जतिन पंडित ने सोनू निगम की आवाज में गाया
गन्ना संस्थान में एक प्रोजेक्टर के माध्यम से मौजूद कार्यकर्ता और लोगों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बताया गया और जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि डॉ. अब्दुल कलाम के बताए मार्गों पर चलकर हम एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। वहीं ऑडीटोरियम खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष के खास दोस्त म्यूजिक कम्पोजर व डायरेक्टर जतिन पंडित ने सोनू निगम की आवाज में गाया गया पार्टी का थीम सांग लांच किया। इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा कम्पोज किए गए मशहूर गानों को गाकर सबका मन मोह लिया। उन्होंने नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान को बेहद ईमानदार बताते हुए उनका सदा साथ देने की बात कही।

कलाम यूथ ब्रिगेड की शुरुवात
आज के दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब्दुल कलाम यूथ ब्रिगेड की शुरुवात की। इसमें युवा वर्ग को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये युवा पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी को आगे लेकर जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने अपने अंदाज में कई हास्य व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

पार्टी का थीम सांग लांच

कलाम जैसा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता
कार्यक्रम में शामिल मशहूर फिल्म डायरेक्टर मारुख मिर्जा डॉक्टर कलाम में बारे में लोगों को संबोधित करते हुए भावुक हो उठे। भावुक होकर उन्होंने कहा कि डॉक्टर कलाम जैसा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने पार्टियों के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज देश के जो हालात हैं वह नेताओं की ही देन है। उन्होंने कहा कि मुझे कहने में गुरेज नहीं है कि आज भी देश के किसान फांसी पर लटकने को मजबूर हैं, क्योंकि मैं भी एक किसान था और लखनऊ की इसी सरजमीं पर पैदा हुआ हूं। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय उत्तर प्रदेश शासन) केके शर्मा ने भी शामिल हुए और नागरिक एकता पार्टी को डॉ. भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम साहब का जन्मदिवस मनाने पर बधाई दी।

Story Loader