3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस -वे पर सड़क हादसे में प्रमुख सचिव सूचना नवनीन सहगल घायल

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में राज्य के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि  सहगल नये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस -वे पर आयोजित एयर शो के बाद कार […]

less than 1 minute read
Google source verification

गुना

image

kamlesh sharma

Nov 18, 2016

Navneet Sehgal injured

Navneet Sehgal injured

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में राज्य के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि सहगल नये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस -वे पर आयोजित एयर शो के बाद कार से लखनऊ लौट रहे थे। औरास इलाके में अटिया गांव के पास कानपुर की ओर जा रहे वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे सहगल के अलावा उनके चालक, गनर समेत चार लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश की देखरेख में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सहगल को गंभीर चोट आई है हालांकि वह बातचीत कर रहे हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद उन्नाव के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं।

प्रमुख सचिव के घायल होने की खबर के बाद ट्रामा सेंटर में उनके शुभचितंकों का तांता लगा हुआ है। सहगल उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपिडा) के अध्यक्ष भी है।

Story Loader