3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेजों में पर्चे की नई दरें लागू, ओपीडी और वार्ड चार्ज भी बदले

New prescription rates in medical colleges:सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पर्चे की नई दरें लागू कर दी गई हैं। साथ ही ओपीडी, ओपीडी पंजीकरण से लेकर वार्ड चार्ज तक की दरों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Jan 30, 2025

New rates of prescription and OPD etc. have been implemented in the hospitals of all the medical colleges of Uttarakhand.

उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में उपचार की नई दरें लागू हो गई हैं

New prescription rates in medical colleges:सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पर्चे की नई दरें लागू कर दी गई हैं। ये नई दरें उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू होंगी। सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से बुधवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए। नए आदेश के मुताबिक उत्तराखंड के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण का शुल्क 20 रुपये रहेगा। भर्ती को आईपीडी पंजीकरण शुल्क 50 रुपये किया गया है। जनरल वार्ड का शुल्क 25 रुपये, प्राइवेट वार्ड 300 रुपये, एसी वार्ड का चार्ज 1000 रुपया तय कर दिय गया है। एंबुलेंस का चार्ज पहले पांच किमी के लिए 200 रुपये और अब 20 रुपये प्रति किमी चार्ज रहेगा।

तीन साल तक लागू रहेंगी दरें

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में रेडियोलॉजी जांच, डायग्नोस्टिक परीक्षण, पैथोलॉजी जांच को सीजीएचएस की दरों को लागू किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक नई दरें तीन साल तक लागू रहेंगी। अब तीन साल बाद ही इनमें संशोधन किया जा सकेगा। बताया कि यूजर चार्ज के रूप में वसूले जाने वाले इस शुल्क का इस्तेमाल रैन बसेरों के निर्माण, रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में शोध, अनुसंधान पर समेत चिकित्सा शोध से जुड़े छात्रों के प्रोत्साहन पर खर्च होगा। बाल रोग विभाग में दुग्ध बूथ स्थापित होंगे।

ये भी पढ़ें-Earthquake:भूकंप के पांचवें झटके से डोल उठी धरती, घरों से बाहर भागे लोग

मोबाइल फोन से ट्रेस होगी एंबुलेंस

उत्तराखंड में अब मोबाइल पर पता चल जाएगा कि एम्बुलेंस कहां तक पहुंची। इसके लिए एम्बुलेंस में ट्रैकिंग सिस्टम एवं कैमरे लगाए जाएंगे। एम्बुलेंस में मरीज-तीमारदार से अभद्रता पर अब 28 गुना ज्यादा यानी दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। अभी यह राशि महज 350 रुपये है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोनेशन अस्पताल में ब्लड बैंक के शिलान्यास के मौके पर यह जानकारी साझा की।

Story Loader