17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन हैं सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम 

रविवार सुबह शिवपाल यादव की जगह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Hariom Dwivedi

Jan 01, 2017

Naresh Uttam Patel

Naresh Uttam Patel

लखनऊ. शिवपाल यादव की जगह नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो नरेश उत्तम अखिलेश खेमे के माने जाते हैं। बता दें कि रविवार सुबह शिवपाल यादव की जगह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने पहला बड़ा फैसला लेते हुए नरेश चंद्र उत्तम का समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
विधान परिषद सदस्य नरेश को अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया था। नरेश उत्तम समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

कुर्मी वोटों पर अच्छी पकड़
नरेश उत्तम पटेल पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते हैं। कुर्मी वोटों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले नरेश उत्तम अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी में उपाध्यक्ष थे। अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम पटेल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद नरेश उत्तम पटेल सपा मुख्यालय पहुंचे। नरेश की सपा के प्रदेश संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

बोले- सपा की सरकार बनेगी
सपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नरेश चंद्र उत्तम ने मुलायम और अखिलेश को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार विकास के दम पर फिर वापसी करेगी। 2017 में समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

कानपुर में रहते हैं नरेश
नरेश उत्तम कानपुर के नौबस्ता में परिवार समेत रहते हैं। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। अखिलेश यादव ने उन्हें क्लीन छवि का ईनाम दिया है। मूलरूप से जहानाबाद विधानसभा के लबुसरांय के निवासी हैं नरेश चंद्र उत्तम।

नरेश चंद्र उत्तम
पिता- रोशन लाल
उम्र- 51 वर्ष
जन्म स्थान- बिंदकी, उत्तर प्रदेश
शिक्षा- एमए, एलएलबी