5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: विपक्षी एकता की बैठक से पहले ही नीतीश कुमार को लगा झटका, आरएलडी चीफ जयंत चौधरी नहीं लेंगे हिस्सा

UP Politics: 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाले विपक्षी दलों की बैठक में आरएलडी हिस्सा नहीं लेगी। रालोद मुखिया ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर बैठक में शामिल ना होने की वजह बताई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jun 22, 2023

RLD Chief Jayant Chaudhary will not attend opposition meeting i

विपक्षी एकता की बैठक में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी शामिल नहीं होंगे।

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक साथ लाने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। हालांकि, विपक्षी दलों को एक करने की मुहिम को एक बार फिर झटका लगा है। अब रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने पटना में होने वाली मीटिंग में शामिल होने पर असमर्थता जताई है। रालोद मुखिया ने पत्र लिखकर बताया कि पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि उन्होंने अपना समर्थन जताया है।

जयंत चौधरी के इस बैठक में ना शामिल होने पर एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनबन होने की कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल निकाय चुनाव में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच मनमुटाव की खबरें तेज हो गईं थी। जब मेरठ मेयर सीट से सपा ने रालोद से बात किए बिना ही सीमा प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसके बाद कुछ अन्य सीटों पर भी दोनों दलों के बीच टकराव देखने को मिला। माना जा रहा है कि जयंत चौधरी यूपी में कांग्रेस को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म आदिपुरुष को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी बोले- विवादित डायलॉग को हटा लेना चाहिए |
समानधर्मी विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है: जयंत चौधरी
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर बैठक में ना शामिल होने की वजह बताई है। जयंत चौधरी ने चिट्टी में लिखा कि, “अधिनायकवादी और सांप्रदायिक शक्तियां जिस तरह से लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं। उसे देखते हुए समानधर्मी विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है।”

उन्होंने आगे लिखा, “देश की समस्याओं और चुनौतियों पर संवाद कर समूचा विपक्ष जनता के सामने एक दूरगामी व्यावहारिक योजना प्रस्तुत कर सकता है। ऐसे हम साथ मिलकर युवा, महिलाएं, किसान और वंचित समाज की आकांक्षाओं और विश्वास के साथ देश में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं।”

सीएम नीतीश के आवास पर होगी विपक्षी दलों की बैठक
2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों पटना में एक महाबैठक होनी वाली है। यह बैठक सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर होगी। ये बैठक सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत देश के कई विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी का प्लान तैयार, मायावती ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र |