3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई पेंशन स्कीम के खिलाफ सुलग रही है चिंगारी, 2019 में असर दिखाने की तैयारी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोग सामने आ रहे हैं और सरकार से आमने-सामने की लड़ाई की तैयारी में हैं।

2 min read
Google source verification
Lucknow News

लखनऊ. नेशनल मूवमेण्ट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ( NMOPS ) के बैनर तले नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित युवा क्रांति महारैली के बाद लखनऊ मेल से वापस लौटने पर NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। विजय कुमार बन्धु ने बताया कि पुरानी पेंशन के लिए जो अभियान शून्य से प्रारम्भ किया गया था, उसने आज पूरे देश में एक बड़े आंदोलन का रूप धारण कर लिया है। बन्धु ने कहा कि महारैली में लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब इस बात का द्योतक है कि देश का युवा शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी अपने हक के लिए तैयार हो गया है और पुरानी पेंशन बहाली के लिए किसी भी तरह का संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है।

बन्धु ने कहा कि महारैली में कश्मीर से कन्याकुमारी, अटक से कटक तक पूरे भारत से शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। महारैली में उमडे़ युवाओं का उत्साह अद्वितीय था। चारों तरफ एक ही नारा गूॅज रहा था - पेंशन हक है, लेके रहेंगे, NPS Go Back, OPS Come Back, इसके साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों के इतिहास में रामलीला मैदान की इस महारैली ने कई मामलों में कीर्तिमान स्थापित किया। बन्धु ने इस मौके पर दावा किया कि दिल्ली में पिछले कई वर्षों में कर्मचारियों की इस तरह की कोई रैली आयोजित नहीं हुई है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोग सामने आ रहे हैं और सरकार से आमने-सामने की लड़ाई की तैयारी में हैं।

चरबाग स्टेशन पहुंचने पर कर्मचारी नेताओं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु, प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री डॉ रमेश चन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत यादव, रवीन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र पाल को अटेवा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अखिलेष सिंह, केएलमिश्रा, अंजनी मौर्य, केडीमनमौजी, राजकुमार गुप्ता, हेमन्त सिंह, मोहम्मद नसीम, राजेश चौधरी, मजहर आलम, अब्दुल कय्यूम, इजहार आलम, सुरेश, नवल अवस्थी, पंकज गुप्ता, नृपेन्द्र कुमार, अश्वनी, मिथलेश, शैलेन्द्र,राजेन्द्र, संजीव आदि लोग उपस्थित रहे।