
23 सितंबर को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदेश और केन्द्र के कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होंगे।
Old Pension Scheme: आयकर विभाग कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रवीन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि इस सामूहिक सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री रूपक सरकार मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ और कन्फेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाई एंड वर्कर्स के संयुक्त आह्वान पर यह बैठक लखनऊ के प्रत्यक्ष कर भवन नरही में होगी।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना लागू कराने के लिए इस सम्मेलन में आगे के आंदोलन की रणनीति तय होगी। जबकि तीन नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन लागू कराने, आउटसोर्सिंग कार्मिकों को नियमित करने और फ्रीज भत्तों को जारी कराने को लेकर राज्य और केन्द्र सरकार के कर्मचारी 23 सितंबर को लखनऊ में रणनीति बनाएंगे। इसी दौरान प्रत्यक्ष कर भवन नरही में में रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महारैली की रणनीति भी तय की जाएगी।
Updated on:
23 Sept 2023 08:49 am
Published on:
23 Sept 2023 08:44 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
