Om Birla: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान आज नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। ओम बिरला को दोबारा लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। ऐसे में सदन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बधाई दी। इस दौरान डिंपल यादव सदन में हंसती रहीं। अखिलेश यादव ने कहा, “निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है। लोकसभा स्पीकर के रूप में आप सबको बराबर मौका देंगे। आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहे। किसी भी जनप्रतिनिधि का निष्कासन जैसा न हो। किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।”