3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दिन प्रेमी के संग घर से भागी दुल्हन की जंगल में मिली लाश, क्या है पूरा मामला

Lucknow News: पुलिस जब वहां मौके पर पहुंची तो काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Virat Sharma

May 10, 2023

0cadcd47-6103-41b4-a8e3-1a5ef165_1.jpg

राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां प्रेमी के संग घर से भागी युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में पिकनिक स्पॉट के कुकरैल के घने जगंल में झाड़ियों के बीच बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है

पुलिस जब वहां मौके पर पहुंची तो काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। और शरीर पर कपड़े फटे हुए थे। मृतका की पहचान महानगर के सेक्टर ए के घोसियाना गांव निवासी 21 वर्षीय कोमल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी गड़म्बा निवासी राहुल को इस कांड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक पुराने महानगर के घोसियाना निवासी संजय कश्यप की बेटी कोमल की शादी 4 मई को होनी थी। उस दौरान शादी की तैयारी भी पूरी कर ली गई थी। शादी के पंडाल तैयार थे।

परिवार के लोगों के मुताबिक उसी दौरान कोमल घर से ये बता के गई कि वह ब्यूटी पालॅर जा रही है। और काफी देर रात हो जाने के बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग महानगर पुलिस के पास गए और पुलिस को पूरी जानकारी बताई।

Story Loader