17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल, महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर, सपा में होगी बड़ी टूट, ओपी राजभर ने कर दिया दावा

Om Prakash Rajbhar : सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर का दावा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र और बंगाल की तरह सपा में भी जल्द बड़ी टूट होने वाली है और कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav

ओपी राजभर ने सपा में टूट का दावा किया, PC- Patrika

लखनऊ : ओपी राजभर ने दलबदल की राजनीति का जिक्र करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से भी बड़ा बदलाव उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और समाजवादी पार्टी के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। राजभर ने रामगोपाल यादव की केंद्रीय गृह मंत्री से कथित मुलाकात को भी संभावित राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा।

पहले पढ़िए राजभर ने अपने ट्वीट में क्या कहा…

पंचायती राज मंत्री ओ पी राजभर ने कहा कि सपा में बड़ी टूट होने वाली है। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

राजभर ने दावा किया कि इस पत्र के जरिए रामगोपाल ने बीजेपी हाईकमान से अपील की है कि उन्हें और उनके लोगों को इस मामले से बख्श दिया जाए। राजभर ने कहा कि कोई जेल थोड़े ही जाना चाहता है।

खनन और गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का भी किया जिक्र

मंत्री ओपी राजभर ने सपा नेतृत्व को घेरते हुए पुराने घोटालों का मुद्दा फिर से गरमा दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि चर्चित 'खनन घोटाले' और 'गोमती रिवर फ्रंट घोटाले' का असली मास्टरमाइंड कौन है। राजभर का दावा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED) का शिकंजा जैसे-जैसे कसता जा रहा है, वैसे-वैसे समाजवादी पार्टी के भीतर घबराहट और बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी कानूनी कार्रवाई के डर से पार्टी के भीतर बड़ी हलचल मची हुई है।

महाराष्ट्र और बंगाल से भी बड़ा उलटफेर

ओपी राजभर ने दलबदल के मामले में दूसरे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के सियासी उलटफेर को भूल जाइए, इस बार यूपी में उससे भी बड़ा खेल होने वाला है। राजभर के मुताबिक, मौजूदा हालात ऐसे बन चुके हैं कि समूची समाजवादी पार्टी ही बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग