3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपी राजभर ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- योगी सच्चे संत, प्रलोभन में फंस सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संतों को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 11 Nov 2024, 3:29 PM IST

ओपी राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने 70 सालों तक अंग्रेजों के फूट डालो और राज करो के रास्ते पर चलकर देश को कमजोर किया है। वे साधु-संतों पर टिप्पणी करने का अधिकार खो चुके हैं। भारत को एकजुट रखने में साधु-संतों का बहुत बड़ा योगदान रहा है और गेरुआ वस्त्र त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सीएम योगी ने इसी संन्यास की भावना के साथ प्रदेश की सेवा का संकल्प लिया है।"

योगी ने प्रलोभन में फंसकर सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया: राजभर

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योगी एक सच्चे संत हैं। उन्होंने कभी भी सत्ता के प्रलोभन में फंसकर उसका दुरुपयोग नहीं किया है। वह समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका संदेश है कि बंटोगे तो कटोगे, यानी विभाजन से सिर्फ नुकसान ही होगा।

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटर शिवा यूपी से गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में थे आरोपी

कांग्रेस ने मजहब के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकी हैं: राजभर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति, मजहब के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। सीएम योगी को लेकर की गई टिप्पणी अशोभनीय है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। खड़गे को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और उनको इतिहास पढ़ना चाहिए। योगी के राज में एक भी दंगे नहीं हुए। कांग्रेस, बसपा और सपा के शासनकाल में अपराधी खुले सांड की तरह घूमते थे।

यह भी पढ़ें: देव दीपावली पर योगी सरकार की नई पहल, गोबर से बनाए दीयों से चमकेंगे काशी के घाट

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे बयान को लेकर खड़गे की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में 815 दंगे, बसपा के समय 600 दंगे और दोनों का रिकॉर्ड कांग्रेस ने तोड़ा है। दंगे में लोग कटते थे और आपस में लड़कर जन की हानि होती थी। इसी को लेकर योगी ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे, सभी मिलकर रहेंगे तो अमन शांति और भाईचारा रहेगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उन्होंने पीडीए के जरिए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई है और परिवार को जोड़ने की बात कर रहे हैं।