
Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है जो इस हत्याकांड में शामिल था। यह गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही में की गई है।
पुलिस ने इन आरोपियों को रोडवेज बस से गिरफ्तार किया जबकि वे नेपाल जाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए शूटर का नाम शिवा है, जो यूपी के गंडारा गांव का निवासी है। वह और उसके चार अन्य साथी नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू की।
एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इन आरोपियों को पकड़े जाने के बाद होटल में ले जाकर उनसे दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान होटल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया, ताकि कोई अंदर न जा सके। पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। इस ऑपरेशन में एसटीएफ के प्रभारी प्रमेश कुमार शुक्ल और अन्य अधिकारी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस सफल ऑपरेशन से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।
Updated on:
10 Nov 2024, 9:07 PM IST
Published on:
10 Nov 2024, 9:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.