
योगी राज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला ही हिरासत में, विपक्षी नेताओं ने उठाए ये अहम सवाल
लखनऊ. सीएम योगी के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यापारी अभिषेक गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया गया। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्य अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी सरकार के सबसे बड़े अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगना बहुत बड़ी बात है। रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सासंद संजय सिंह ने भी योगी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।
राजबब्बर और जितिन ने किया ट्वीट
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने ट्वीटर पर लिखा- मुख्यमंत्री कार्यालय का मामला है। योगीजी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है। लेकिन एक बात अजीब है। कानून तो व्हिसलब्लोअर को सुरक्षा देता है - इस मामले में सूचना देने वाले को गिरफ्तार क्यों कर लिया गया है ? तंत्र क्यों आरोपी के साथ नजर आ रहा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा -This is the fate of the public in Yogi’s Raj. The criminals are protected and anyone who questions them are silenced. उनका कहना है जो सवाल उठाएगा उसी को सरकार चुप करा देगी।
सीएम योगी सरकार चलाने में असहाय: संजय सिंह
सीएम योगी के प्रमुख सचिव पर लगे रिश्वत मांगने के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि योगी ने यूपी में नया कानून बना दिया है, अधिकारी की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को जेल भेजा जायेगा।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार के सबसे बड़े अधिकारी पर भ्रस्टाचार का बेहद गंभीर आरोप लगा है | सरकार को अधिकारी और शिकायतकर्ता दोनों की निष्पक्ष होकर पहले जांच करानी चाहिए इसके बाद किसी के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। बिना कोई जांच किये पुलिस भेजकर शिकायतकर्ता को जबरन घर से उठवा लेना संवैधानिक नियमों के खिलाफ है।
AAP के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की बात कही थी लेकिन भाजपा सरकार ने अपने तमाम जुमलों की तरह भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी कचरे के डिब्बे में डाल दिया है। भाजपा सरकार में भ्रस्टाचार का बढ़ा है, रिश्वत की दरें कई गुना ज्यादा हो गई है, जनता सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटती रहती है,बिना घूंस दिए दिए काम नहीं हो पा रहे हैं।
जानें क्या है मामला
प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर करप्शन का आरोप लगाने वाले व्यापारी अभिषेक गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया। बीजेपी की ओर से मिली शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 419,420 के तहत उनपर मुकदमा दर्ज किया गया जिसके हजरतगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक गुप्ता को हिरासत में ले लिया। इसकी पुष्ट एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने की।
Published on:
08 Jun 2018 08:16 pm
