5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर, ओम प्रकाश राजभर से मिले ओवैसी, 2022 में साथ आ सकते हैं

आप के यूपी चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद ओवैसी और राजभर की मुलाकात

less than 1 minute read
Google source verification
owaisi_rajbhar.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. आम आदमी पार्टी के 2022 में यूपी विधानसभा चुनावों में उतरने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। आप के ऐलान के बाद भाजपा का साथ छोड़ने वाले ओम पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी साथ आ सकते हैं। दोनों की बुधवार को मुलाकात हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की बैठक एक होटल में हो रही हैँ सूत्रों की मानें तो आगामी चुनाव में जनभागीदारी मोर्चा के साथ गठबंधन पर बात चल रही हैँ


बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएआईएम के अच्छे प्रदशर्न के बाद उनकी नजर उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। यूपी में काफी मुस्लिम बाहुल्य सीटें होने से ओवैसी को यहां अपनी पार्टी के विस्तार की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है।


उधर ओम प्रकाश राजभर भी भाजपा से अलग होने के बाद लगातार अपना बेस वोट बचाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कवायद कर रहे हैं। छोटे दलों के गठबंधन को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनभागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया है। इसमें बाब सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी और जनक्रांति पार्टी शामिल है।