
इंटेलिजेंस यूनिट ने जारी किया अलर्ट
ATS के इनपुट के बाद यूपी पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने सभी जिलों की पुलिस के लिए अलर्ट जारी किया है. इंटेलिजेंस मुख्यालय ने सभी पुलिस कमिश्नर, जिलों के एसपी, आईजी रेंज, एडीजी जोन के साथ-साथ पुलिस विंग के सभी चीफ को अलर्ट भेजा है. भारतीय मोबाइल नंबरों से महिलाओं की सुंदर तस्वीरें पर सोशल मीडिया के जरिए अफसर और उनके परिवारों को फसाने की कोशिश की जा रही है. सभी अधिकारियों को अपने यूनिट के कर्मचारियों को हनी ट्रैप को लेकर अलर्ट करने का आदेश दिया गया है.
लिंक भेजकर फोन किए जा रहे हैक
हनी ट्रैप के जरिए पुलिस व अन्य सुरक्षा संबंधी संगठनों में काम करने वाले अफसर और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके पारिवारी जनों को भी हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। हनीट्रैप में फंसाकर देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक ‘स्पाइवेयर’ लिंक के जरिए इनफेक्टड फाइल भेजकर डाटा हैकिंग की जा रही है। इंटेलिजेंस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर बिना जान पहचान वाले लोगों से संपर्क को लेकर अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
Published on:
01 Jul 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
