8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तन्वी सेठ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पासपोर्ट अधिकारी का हुआ तबादला, विदेश मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

तन्वी सेठ नाम की महिला अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जाना चाहती थी। जिसके लिए वह अपना पासपोर्ट बनवाना चाहती हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jun 21, 2018

lucknow

तन्वी सेठ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पासपोर्ट अधिकारी निलंबित, विदेश मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ. लखनऊ में एक हिन्दू महिला को मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने की सजा उस समय मिली जब वह घूमने जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस गई। बता दें की लखनऊ की रहने वाली तन्वी सेठ नाम की महिला अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जाना चाहती थी। जिसके लिए वह अपना पासपोर्ट बनवाना चाहती हैं।

ये है पूरा मामला

19 जून को अपने पति अनस सिद्दीकी के साथ उन्होंने फॉर्म भर कर जमा किया। अगले दिन पासपोर्ट ऑफिस से इंटरव्यू के लिए बुलावा आया। वहां उनसे पूछा गया, ''आपके साथ तो प्रॉब्लम है। आपने मुस्लिम से शादी की है तो आपका नाम तन्वी सेठ कैसे हो सकता है? यह आपकी ड्यूटी है, आप अपना नाम बदलवायें।''


तन्वी सेठ के पति का नाम अनस सिद्दीक़ी हैं। अब से 12 साल पहले यानी 2007 में दोनों ने लव मैरिज किया था। अनस का पासपोर्ट रिन्यू होना था। उनका कहना है कि एक पासपोर्ट ऑफ़िस के एक कर्मचारी विकास मिश्रा ने उन्हें धर्म बदलने को कहा था। उन्हें हिंदू बन कर अपनी पत्नी से सात फेरे लेने को कहा। अनस की मानें तो तन्वी जब अपना आवेदन लेकर विकास के पास पहुंची। वो जोर जोर से चिल्लाने लगा। फॉर्म में पति के कॉलम में मुस्लिम नाम देख कर विकास गुस्सा हो गया। हंगामा होते देख कर अनस भी वहां पहुंचे। उनका आरोप है कि विकास ने उन्हें भी डांटा। ऐसा करते हुए विकास ने तन्वी से अपना मुस्लिम नाम रखने की सलाह दी। फिर उनकी फाइल एपीओ यानी असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिस भेज दी। अनस और तन्वी का कहना है पूरे ऑफ़िस में किसी ने उनकी मदद नहीं की। बाद में दोनों ने ट्वीट कर पीएमओ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस बात की शिकायत की।लखनऊ के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और विकास मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया गया है। तन्वी सेठ और उनके पति अनस को आज पासपोर्ट ऑफ़िस बुलाया गया है। दोनों ने लखनऊ से ही पढ़ाई की है। स्कूल के दिनों से ही दोनों एक दूसरे को जानते हैं।

पासपोर्ट अधिकारी से मांगी गई कारण बताओ नोटिस
मामले में पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा से कारण बताओ नोटिस मांगी गई है। महिला से अभद्र टिप्पड़ी करने वाले अधिकारी का तबादला भी कर दिया गया है। वहीं विदेश मंत्रालय ने मामले की रिपोर्ट मांगी है।