
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादन ने शनिवार को पठान फिल्म में सपोर्ट करते हुए दो ट्विटर पर दो पोस्ट किया। जिसमें एक ट्वीट में लंगोट पहने हुए पहलवानों की एक फोटो शेयर किया और लिखा “अखाड़े की सीख… तेज़ दिमाग़, मज़बूत शरीर की जीत।”
अखिलेश यादव ने दूसरे ट्वीट में एक वीडियो को शेयर किया और लिखा, “दिल हमारा तो भई मोहब्बत से गुलज़ार है”। वीडियो में अखिलेश यादव खजांची के साथ हैं। खंजाची वह लड़का है जो 2016 नोटबंदी के दौरान लाइन में पैदा हुआ था। अखिलेश ने उसे गोद ले रखा है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: पिकनिक मनाने जा रही छात्रों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत
‘पठान’ फिल्म के पोस्टर जा रहे हैं जलाए
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगानी फिल्म 'पठान' का सोशल मीडिया पर काफी विरोघ हो रहा है। पठान फिल्म का हालिया रिलीज 'बेशर्म रंग' गाने पर यूजर्स बेहद नाराजगी जता रहे हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है।
जिसपर अब हंगामा मचा हुआ हैं। लोग इस फिल्म का बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। यूपी समेत कई राज्य़ों में ‘पठान’ पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं।
नाकारत्मकता सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शाहरुख खान के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कल शाहरुख खान का एक पोस्ट अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- 'नाकारत्मकता सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है और इस तरह इसके सामूहिक नैरेटिव को बल मिलता है, जो सोशल मीडियो को विभाजनकारी और विनाशकारी बनाती हैं। सिनेमा एक काउंटर नैरेटिव को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।
Updated on:
18 Dec 2022 12:55 am
Published on:
17 Dec 2022 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
